पटना/8जुलाई
बिहार विधानसभा के नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में आ रही समस्याओं और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आवास की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के साथ बैठक कर वीरचंद पटे वेल पथ स्थित नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में माननीय सदस्यों के लिए आवासीय परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, गर्दनीबाग स्थित ब्लॉक ए, बी, सी और डी में विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आवास उपलब्ध कराने तथा आर ब्लॉक के समीप नए बहुमंजिला आवासीय परिसर के निर्माण पर विचार-विमर्श हुआ।
भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने आश्वासन दिया कि विधायक आवासीय परिसर की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल की जाएंगी। साथ ही, अतिरिक्त आवास उपलब्ध कराने और नए बहुमंजिला आवासीय व्यक्त की गई।
