पटना में विशेष मछुआरा दिवस 2026 का आयोजन, बिहार बना देश का चौथा सबसे बड़ा आंतरिक मत्स्य उत्पादक राज्य

पटना के मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन में आज विशेष मछुआरा दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम ने मछुआरों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य में मत्स्य उत्पादन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। विशेष मछुआरा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर बिहार में मखाना और सिंघाड़ा उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार में 10.28 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है और राज्य अब देश में आंतरिक मत्स्य उत्पादन में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।बिहार में 1.25 लाख हेक्टेयर तालाब, 9.41 लाख हेक्टेयर आर्द्रभूमि, 56 हजार हेक्टेयर से अधिक जलाशय और हजारों किलोमीटर लंबी नदियां व नहरें मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं उपलब्ध कराती हैं।

समारोह में मत्स्य कृषकों, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के प्रतिनिधियों और विभिन्न जिलों से आए हितधारकों ने भी भाग लिया।

सरकार का कहना है कि आधुनिक तकनीक, योजनाओं और मत्स्यपालकों के सहयोग से बिहार मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *