इंडिया के टॉप 1%’ के एंथम में अनिल कपूर का कव्वाली अंदाज़, बोले- पहली बार का अनुभव रहा रोमांचक

मुंबई, सितंबर 2026। स्टार प्लस के नए शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ का जोशीला कव्वाली म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हो गया है। शो के एंथम में अभिनेता अनिल कपूर एक नए और एनर्जेटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।
अनिल कपूर ने कहा कि यह कव्वाली शो की जीवंतता, ऊर्जा और मनोरंजन को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि पहली बार कव्वाली परफॉर्म करना उनके लिए नया और रोमांचक अनुभव था।
इस म्यूजिक वीडियो की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने की है। अनिल कपूर के मुताबिक, गणेश आचार्य ने शो की खास पहचान को समझते हुए अपनी सिग्नेचर स्टाइल से परफॉर्मेंस में अलग रंग भर दिया।
शो की थीम ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ है, जिसमें 100 कंटेस्टेंट अपनी रोजमर्रा की सोच और समझ को परखते नजर आएंगे।
‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ का प्रसारण 19 सितंबर से रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *