पटना। गणेश चतुर्थी के मौके पर एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का डिजिटल लाभ लेकर आया है। इसके जरिए ग्राहक त्योहार की शुभकामनाओं और यादगार पलों को और भी रचनात्मक अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
Adobe Express Premium में प्रीमियम टेम्पलेट्स, AI आधारित क्रिएटिव टूल्स, इमेजेज, फॉन्ट्स और डिजाइन एसेट्स उपलब्ध हैं। इनकी मदद से ग्राहक Instagram, Facebook, WhatsApp समेत अन्य प्लेटफॉर्म के लिए आकर्षक पोस्ट, स्टोरी और रील्स तैयार कर सकते हैं।
गणेश चतुर्थी पर ग्राहक पर्सनलाइज्ड शुभकामनाएं, गणपति सजावट और आरती की रील्स, कम्युनिटी इवेंट के डिजिटल इनवाइट और मेमोरी वीडियो बना सकते हैं।
एयरटेल के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अभी तक इस सुविधा को एक्टिवेट नहीं किया है, वे जनवरी 2027 तक Adobe Express Premium का एक्सेस एक्टिवेट कर सकते हैं।
एयरटेल और Adobe की यह साझेदारी ग्राहकों को केवल कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मकता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर तरीके से पेश करने का अवसर भी देती है।
गणेश चतुर्थी पर Airtel का खास तोहफा, Adobe Express Premium से बनाएं क्रिएटिव शुभकामनाएं और रिल्स
