पटना में हर महीने होगी लंग और लीवर ट्रांसप्लांट ओपीडी, यशोदा अस्पताल ने दी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की जानकारी

पटना, 12 सितंबर 2026। यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की ओर से शनिवार को पटना के होटल मौर्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बिहार के मरीजों के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान फेफड़े और लीवर ट्रांसप्लांट, पल्मोनरी मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, ECMO, इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, हेपेटोबिलियरी सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी सहित जटिल उपचार प्रक्रियाओं पर चर्चा हुई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता ट्रांसप्लांट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सिंह ने की। उन्होंने लंग ट्रांसप्लांट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज, एडवांस्ड ब्रोंकोस्कोपी, ECMO और रेस्पिरेटरी क्रिटिकल केयर के बारे में जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ सलाहकार डॉ. ललित कुमार रेड्डी कंथाला ने लिविंग और डेड डोनर लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी तथा जटिल हेपेटोबिलियरी प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की।
बिहार के मरीजों के लिए विशेष सहायता
अस्पताल के सेंट्रल एवं ईस्ट इंडिया इंचार्ज आशुतोष राठौर और बिहार स्टेट इंचार्ज अमन रस्तोगी ने बताया कि बिहार से हैदराबाद इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट से निःशुल्क पिकअप एवं ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों और परिजनों के लिए गेस्ट हाउस में रहने की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआत ₹750 से बताई गई है।
इसके अलावा बिहार के मरीजों के लिए समर्पित मरीज समन्वयक, टेली-कंसल्टेशन, टिकट बुकिंग में यात्रा सहायता और गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था में सहयोग उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
पटना में हर महीने होगी ट्रांसप्लांट ओपीडी
यशोदा अस्पताल की ओर से घोषणा की गई कि अब पटना में हर महीने लंग ट्रांसप्लांट और लीवर ट्रांसप्लांट ओपीडी आयोजित की जाएगी। लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी रामकृष्ण चेस्ट हॉस्पिटल, पटना और लीवर ट्रांसप्लांट ओपीडी फोर्ड हॉस्पिटल, पटना में आयोजित होगी।
इस पहल का उद्देश्य बिहार के मरीजों को घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना तथा जरूरत पड़ने पर हैदराबाद में ट्रांसप्लांट और जटिल उपचार के लिए समन्वित सहायता प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *