अवैध बालू खनन के साथ-साथ मारपीट और फायरिंग से आदिवासी परिवार दहशत में 

अवैध बालू खनन के साथ-साथ मारपीट और फायरिंग से आदिवासी परिवार दहशत में

===========================

गुमला, सिसई

 

गुमला जिले में अवैध बालू खनन और उठाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। सिसई प्रखंड में बालू माफियाओं की दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवक तिजवा उरांव के साथ मारपीट और गोलीबारी की गई है। तिजवा उरांव ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू डंप कर रखा गया था, जिसका उसने विरोध किया था ।

 

*अवैध बालू खनन के कारण*

==================°

 

– बालू माफियाओं की दबंगई

– प्रशासन की निष्क्रियता

– गरीब और आदिवासी समुदायों की जमीनों पर अवैध कब्जा

 

बालू माफियाओं की दबंगई

================

सूत्र के अनुसार बतलाया गया कि सिसई बस्ती निवासी अशफाक अंसारी अपने बेटे एवं भाई एकलाख अंसारी एवं सब्बू अंसारी के साथ मिलकर तिज़वा उरांव के साथ मारपीट के साथ-साथ घटनास्थल पर ही फायरिंग भी की ,जिससे इस क्षेत्र में दहशत फैल गया। वहीं पीड़ित तिजवा उरांव को यह धमकी भी गई कि प्रशासन तक पहुंच हमारी है कोई कुछ नहीं करेगा जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति काफी दहशत में हो गया

 

प्रशासन की कार्रवाई

============

पीड़ित व्यक्ति तीजवा उरांव के द्वारा इस मामले को लेकर सिसई थाना में लिखित शिकायत देने के उपरांत भी पुलिस इस पूरे मामले पर ढीला रवैया अपनी हुई है।

 

सिसई से रोपना उरांव रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *