ईद की नमाज के लिए गाँधी मैदान में प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ईद की नमाज के लिए गाँधी मैदान में प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

===============================

पटना, 20मार्च 2026

 

पटना में ईद की नमाज के लिए गाँधी मैदान में प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने आज वरीय पदाधिकारियों और नमाज-ए-इदैन कमिटी के प्रतिनिधियों के साथ गाँधी मैदान का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

 

नमाजियों के लिए गाँधी मैदान में प्रवेश की व्यवस्था:

 

– गेट नं. 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से नमाजियों का आगमन होगा।

– वाहन के साथ आने वाले नमाज़ी अपने वाहनों के साथ गेट नं. 5, 7 और 10 से प्रवेश करेंगे।

 

सुरक्षा व्यवस्था:

 

– उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, अचूक सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

– विधि व्यवस्था संबंधी कोई भी सूचना 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) या डायल 112 पर दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *