नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा
नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज, निशांत कुमार का नाम चर्चा में
**************************************
पटना, 30 मार्च 2026:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वो अभी भी मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे ,जिसके बाद संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्हें 30 मार्च तक विधान परिषद के पद से इस्तीफा देना अनिवार्य हो गया था। विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात की पुष्टि कर दी है। सूत्रों के अनुसार जेडीयू विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र लाकर सभापति को सौप था।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार 2006 से ही लगातार विधान परिषद के सदस्य बने हुए हैं और लगातार चौथी बार 7 मई 2024 को विधान परिषद के सदस्य बने थे जिसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक पूरा होने वाला था। इसी बीच उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया जहां वह निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्यमंत्री चारों सदन के सदस्य बनने वाले नेता है जो की पहली बार हरनौत विधानसभा सीट से 1985 में विधायक निर्वाचित हुए थे ।उसके बाद नवमी लोकसभा के लिए 1989 में चुने गए अब वह पहली बार राज्यसभा जा रहे हैं जल्द ही नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ मिलेंगे।
नीतीश कुमार की जिक्र करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि अगले मुख्यमंत्री का चयन नीतीश कुमार ही करेंगे ।
निशांत कुमार, जो नीतीश कुमार के पुत्र हैं, का नाम नए मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है और भविष्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है। उनके उत्तराधिकारी के रूप में कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें उनके पुत्र निशांत कुमार, सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और दिलीप कुमार जायसवाल शामिल हैं ।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार का गठन अप्रैल में हो सकता है। मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग कर नए सिरे से सरकार बनाई जाएगी, जिसमें भाजपा का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है ।
