`प्रेस स्वतंत्रता लोकतंत्र की रीढ़: विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 

`प्रेस स्वतंत्रता लोकतंत्र की रीढ़: विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

पटना, 2 मई।बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका को लोकतंत्र के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जागरूक समाज को बढ़ावा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।

डॉ. कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1993 में इस दिवस की स्थापना की गई थी। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा में मील का पत्थर माने जाने वाले “विंडहोक घोषणापत्र” की वर्षगांठ का प्रतीक है। इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता पर होने वाले विभिन्न उल्लंघनों की गंभीरता के बारे में जानकारी देना है।

उन्होंने कहा कि यह दिवस मीडिया पेशेवरों के लिए प्रेस की स्वतंत्रता, प्रतिबद्धता और पेशेवर नैतिकता पर चिंतन का अवसर है। वर्ष 2026 की थीम “शांतिपूर्ण भविष्य को आकार देना” रखी गई है। यह थीम मीडिया पर कृत्रिम मेधा AI के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़ी चुनौतियों में पत्रकारिता की भूमिका पर केंद्रित है।

अध्यक्ष ने कहा कि AI के दौर में सूचनाओं की विश्वसनीयता और तथ्य-आधारित पत्रकारिता और भी जरूरी हो गई है। लोकतंत्र को मजबूत करने में स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की भूमिका किसी से कम नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *