`BCA टी-20 ट्रॉफी: खगड़िया ने 7 विकेट से, पूर्णिया ने 110 रन से दर्ज की बड़ी जीत | समस्तीपुर-अरिया भी जीते`
पटना, 2 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में शुक्रवार को चारों मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। खगड़िया, पूर्णिया, समस्तीपुर और अररिया ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाई।
*मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहला मुकाबला:*
सहरसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए। अनिकेत सिंह ने 39, आयुष आनंद ने 31 और सत्यम मंडल ने 24 रन का योगदान दिया। खगड़िया की ओर से मो. हसनैन अहमद ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। कुंदन निषाद और सचिन तोमर ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 146 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। भारत कुमार ने 45, विश्वजीत गोपाला ने 40 और कुणाल कुमार ने नाबाद 31 रन बनाए। गोलू कुमार ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
*दूसरा मुकाबला:*
समस्तीपुर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बनाए। आलोक कुमार ने 53, MD बदरे आलम ने 35 और गिरधर कुमार ने 28 रन बनाए। जवाब में सुपौल ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन बनाए। अमन कुमार ने 46, अनमोल कुमार ने नाबाद 34 रन बनाए। समस्तीपुर के राहुल रोमउल्ड ने 3 विकेट लेकर टीम को 7 रन से जीत दिलाई।
*यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम में पहला मुकाबला:*
पूर्णिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मोनू कुमार ने 55, युवराज कुमार ने 43 और आकिब रेजा ने 37 रन बनाए। जवाब में कटिहार की टीम 15 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। पूर्णिया के भास्कर दुबे ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। राज सिंह ने 3 और अनिमेष शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। पूर्णिया ने 110 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
*दूसरा मुकाबला:*
अरिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। कृष्ण कुमार ने 39 रन बनाए। मधेपुरा 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। अररिया के श्रवण कुमार ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। अक्षय विश्वास ने 3 विकेट लिए। अररिया ने 17 रन से मैच अपने नाम किया।
BCA ने कहा कि दोनों ग्राउंड पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन संतुलित रहा। आगामी मैचों में भी इसी तरह की प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है।
