पटना, 4 जुलाई 2026।
बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान गरीबों, वंचितों और सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन समतामूलक समाज के निर्माण और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। वे भारतीय राजनीति के कद्दावर नेताओं में से एक थे तथा लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना कर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि श्री पासवान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार सहित देश के छह प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त हुआ। यह उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, व्यापक जनस्वीकार्यता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रामविलास पासवान की राजनीतिक यात्रा आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए समाज के बड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व किया और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी
