PM सूर्य घर योजना से घर-घर पहुंचेगी सौर ऊर्जा, ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी का लाभ

अब हर घर बनेगा ऊर्जा आत्मनिर्भर, पीएम सूर्य घर योजना का उठाएं लाभ

रतनपुर। बढ़ते बिजली बिल और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए जगदंबा वेंचर्स द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को ₹1,08,000 तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।

संस्था द्वारा घरेलू एवं व्यावसायिक सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सोलर सिस्टम मेंटेनेंस, नेट मीटरिंग, लाइसेंसिंग, आवश्यक दस्तावेजीकरण, वित्तीय परामर्श एवं लोन सहायता जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

जगदंबा वेंचर्स का दावा है कि उसकी सेवाएं छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में उपलब्ध हैं। कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ना, बिजली बिल में बचत कराना तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है।

इच्छुक उपभोक्ता अधिक जानकारी एवं निःशुल्क परामर्श के लिए कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *