पटना, 17 जुलाई।
NEET-UG 2026 के परिणामों में फिज़िक्सवाला (PW) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पटना स्थित PW विद्यापीठ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।
फिज़िक्सवाला के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडे ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उन छात्रों का भी उत्साह बढ़ाया जो इस बार सफलता से चूक गए और कहा कि एक परीक्षा किसी के भविष्य का अंतिम पैमाना नहीं होती।
NEET 2026 में रविकांत दिवाकर ने AIR 55, शिवांश आनंद ने AIR 152, दिव्यांश जायसवाल ने AIR 173 तथा साक्षी कुमारी ने AIR 192 प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं पटना में आयोजित सम्मान समारोह में शुभम कुमार (AIR 378), तान्वी सिन्हा (AIR 1061) और आनंद कुमार (AIR 1392) सहित कई सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय PW के अनुभवी शिक्षकों, डेली प्रैक्टिस पेपर्स, वीडियो सॉल्यूशंस, मॉक टेस्ट, 24×7 डाउट सपोर्ट और AI आधारित रिवीजन सुविधाओं को दिया। उनका कहना था कि नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फिज़िक्सवाला का कहना है कि उसका उद्देश्य छात्रों को किफायती, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि देश के हर हिस्से से आने वाले विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।
इस वर्ष NEET-UG 2026 में लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए। PW ने इस सफलता को छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया।
NEET 2026 में Physics Wallah का शानदार प्रदर्शन, पटना में टॉपर्स का सम्मान
