पटना: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया ISPL सह-बद्ध Bihar T10 लीग का शुभारंभ 

oplus_0

2036 ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की उम्मीद` बिहार में ग्रासरूट क्रिकेट को मिलेगा मंच | राजगीर जैसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे अन्य जिलों में`

पटना, 11 मई 2026। बिहार की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आज होटल मौर्या, पटना में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने ISPL सह-बद्ध Bihar T10 लीग का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रसिद्ध कलाकार श्री मनोज तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि आज बिहार के खिलाड़ी विश्व के कोने-कोने में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इसी प्रकार जनता की सेवा करने का अवसर मिलता रहा, तो वह सुनिश्चित करेंगी कि 2036 ओलंपिक के कुछ महत्वपूर्ण आयोजन बिहार में भी हों। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि उस ओलंपिक में अधिकांश खिलाड़ी बिहार से होंगे। खेल मंत्री ने पारंपरिक सोच `पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब` का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय बदल चुका है। आज खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सम्मान, करियर और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने कहा कि राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर राज्य में अन्य आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा। इन परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव के लिए राज्य सरकार मेंटेनेंस पॉलिसी तैयार कर रही है, ताकि खिलाड़ियों को लंबे समय तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में खेल और खिलाड़ियों को जो सम्मान दिया है, उसी परंपरा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *