बिहार में 2 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना 2027, 17 अप्रैल से करें ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’

oplus_2

मकान सूचीकरण का पहला चरण 31 मई तक चलेगा, पोर्टल पर खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी

पटना, 14 अप्रैल, 2026: भारत की जनगणना 2027 को लेकर बिहार में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार एवं पत्र सूचना कार्यालय द्वारा सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक, जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन रंजीता और उपनिदेशक संजीव कुमार ने जनगणना से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में पत्र एवं सूचना कार्यालय के उपनिदेशक लौकिक पारख भी मौजूद रहे।

2 मई से शुरू होगा पहला चरण:

**************

निदेशक रंजीता ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य बिहार में 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की संख्या, उपयोग, सुविधाओं और परिवारों से जुड़ी बुनियादी जानकारी एकत्र करेंगे।

इस बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना:

*************

उपनिदेशक संजीव कुमार ने कहा कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए डेटा दर्ज करेंगे। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि नागरिकों के लिए पहली बार ‘स्व-गणना’ यानी Self Enumeration का विकल्प भी दिया गया है।

 

17 अप्रैल से खुद भर सकेंगे जानकारी:

*********

बिहार में स्व-गणना की अवधि 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में राज्य के नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे प्रगणक के आने पर आपका समय बचेगा और प्रक्रिया तेज होगी। स्व-गणना में परिवार के मुखिया का नाम और अन्य विवरण भरना होगा।

क्या है जनगणना का महत्व:

*********

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना से मिलने वाले आंकड़े ही सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और बजट आवंटन का आधार बनते हैं। इसलिए सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही और पूरी जानकारी दें। डिजिटल प्रक्रिया से डेटा ज्यादा सटीक और तेजी से एकत्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *