बूथ से ब्लॉक तक संगठन को मजबूत कर रहे, 2028 में लहराएंगे जीत का परचम” – महेंद्र गंगोत्री, जिला अध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण*

“बूथ से ब्लॉक तक संगठन को मजबूत कर रहे, 2028 में लहराएंगे जीत का परचम” – महेंद्र गंगोत्री, जिला अध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण

बिलासपुर,कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। बिलासपुर ग्रामीण में बूथ से लेकर मंडल और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। इस अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के अध्यक्ष *महेंद्र गंगोत्री* से खास बातचीत की गई। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश:

सवाल: संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?*

महेंद्र गंगोत्री:* देखिए, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। बूथ हमारी सबसे छोटी और सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। जब बूथ मजबूत होगा तो मंडल, ब्लॉक और जिला अपने आप मजबूत हो जाएगा। हम हर बूथ पर 10 युवा, 10 महिला और सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे हैं।

सवाल: बिलासपुर ग्रामीण में अभियान की क्या स्थिति है?

महेंद्र गंगोत्री: बिलासपुर ग्रामीण के अंतर्गत कोटा, बेलगहना, रतनपुर, मस्तूरी सहित सभी ब्लॉकों में काम तेजी से चल रहा है। हमने मंडल और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। अब बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सक्रिय, निष्ठावान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को आगे ला रहे हैं। जो सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें सम्मानजनक जिम्मेदारी दी जा रही है।

सवाल: पुराने और नाराज कार्यकर्ताओं को कैसे जोड़ेंगे?

महेंद्र गंगोत्री: कांग्रेस परिवार बहुत बड़ा है। चुनाव के समय कुछ मतभेद हो जाते हैं। हम सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। नाराज साथियों को मना कर मुख्यधारा में ला रहे हैं। सबको साथ लेकर चलना ही कांग्रेस की संस्कृति है। सबकी भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा।

सवाल: 2028 चुनाव को लेकर क्या रणनीति है?

महेंद्र गंगोत्री:हमारी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी को हम घर-घर तक पहुंचाएंगे। राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में कांग्रेस गांव-गरीब की आवाज बन रही है। 2028 में बिलासपुर ग्रामीण की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा।

सवाल: कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देना चाहेंगे?

महेंद्र गंगोत्री: सभी कार्यकर्ता साथियों से कहना चाहता हूं कि यह समय एकजुट होकर काम करने का है। गुटबाजी छोड़कर पार्टी हित में काम करें। कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का है। हम सब मिलकर बिलासपुर ग्रामीण में फिर से कांग्रेस को मजबूत करेंगे और जनता की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *