शादी-फंक्शन हर मौके के लिए परफेक्ट
पटना, 19 मई 2026,टाटा के प्रोडक्ट तनाएरा ने आज के दौर की महिलाओं के लिए ‘इनाया’ कलेक्शन लॉन्च किया है। लाइटवेट और फ्लोइ फैब्रिक से बनी ये साड़ियां रु 3499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
आज जश्न का अंदाज़ ज्यादा निजी और स्टाइल-सजग हो गया है। महिलाएं हर मौके पर अलग और सहज दिखना चाहती हैं। ‘इनाया’ कलेक्शन इसी सोच के साथ डिज़ाइन किया गया है – ताकि आप कभी एक जैसी न दिखें।
इन साड़ियों को खास जश्न, शादियों से पहले के उत्सवों, सामाजिक समारोहों या जीवन के किसी भी खास मौके पर पहना जा सकता है। आराम और खूबसूरती का ये कॉम्बो किफायती दाम में अनूठा आत्मविश्वास देता है।
आज श्री सोमप्रभ कुमार सिंह, CSMO, तनाएरा ने कहा कि हमारी 60-70% बिक्री ऑकेजन वियर से होती है। आज की महिलाएं चाहती हैं कि हर जश्न उनके व्यक्तित्व को निखारे। ‘कभी एक जैसा न दिखने’ की सोच से प्रेरित इनाया कलेक्शन उन्हें हर मौके पर अभिव्यक्तिशील और भव्य दिखाएगा। हम चाहते हैं कि महिलाएं किफायती दाम में स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करें।”
प्रकृति और ब्रह्मांड की अनंत गति से प्रेरित इस कलेक्शन में फूलों के चित्र, विकसित होती आकृतियां और आकाशीय ज्यामितीय प्रभाव हैं। रंग सुबह की कोमलता से शाम की समृद्धि तक का सफर दिखाते हैं।
*गर्मियों के शादी सीजन के लिए 2 और कलेक्शन:*
1. *द वैली ऑफ़ फ्लावर्स:* पहाड़ों और फूलों की बारीक कारीगरी से प्रेरित। रोमांस, रंग और चमक वाली साड़ियां।
2. *मधुबनी कलेक्शन:* बिहार की मिथिला कला से प्रेरित। मछली, कमल, मोर, तोते और ज्यामितीय बॉर्डर वाले डिज़ाइन। समृद्धि और निरंतरता के प्रतीक।
