लेजेंड लीग क्रिकेट का मेजबान बनेगा पटना नामचीन क्रिकेटरों का लगेगा जमावड़ा 

लेजेंड लीग क्रिकेट का मेजबान बनेगा पटना,नामचीन क्रिकेटरों का लगेगा जमावड़ा

 

पटना, 04 फरवरी, 2026

भारत के दिग्गज क्रिकेटरों के सम्मान के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने देश के छह प्रमुख सांस्कृतिक शहरों – पटना, ग्वालियर, अमृतसर, कोयंबटूर, हल्द्वानी और आगरा में लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहा है। सीजन के मैच मार्च 2026 में होंगे।

रमन रहेजा, को-फ़ाउंडर, लेजेंड्स लीग क्रिकेट का कहना है, पटना अपने गौरवशाली इतिहास के लिए पूरी दुनिया में जाना-माना नाम है। अब यह शहर दुनिया भर के क्रिकेट लेजेंड्स की मेजबानी कर रहा है। एक नया इतिहास बनाने जा रहा है। यहां पहली बार इतना बड़ा क्रिकेट इवेंट होगा और यह किसी शानदार सेलिब्रेशन, एक फेस्टिवल से कम नहीं होगा और इसके साथ खेल की दुनिया में पटना का नाम होगा।

पटना के इतिहास में पहली बार दुनिया भर के जाने-माने क्रिकेटरों का जमावड़ा होने वाला है। लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल के कुछ सबसे नामचीन लोग शामिल होंगे। पिछले सीज़न के मैचों में क्रिस गेल, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और रॉस टेलर जैसे कई लेजेंड्स भाग ले चुके हैं।

दुनिया के कुछ सबसे पुराने शहरों में पटना का नाम है जो निरंतर आबाद रहे हैं। पटना में पहली बार क्रिकेट के इस कुंभ के साथ शहर के सदियों पुराने और पारंपरिक इतिहास का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। पटना लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आयोजन के साथ आधुनिक खेल समारोहों का आधुनिक केंद्र बनेगा। हजारों वर्षों की इसकी ऐतिहासिक परंपरा दुनिया देखेगी।

आयोजन को स्थानीय प्रशासन और सरकार का पूरा समर्थन है। इसे सिर्फ़ एक टूर्नामेंट के तौर पर नहीं, बल्कि शहर के लिए गौरव और एक अलग वैश्विक पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

मैच शेड्यूल, टीम, जगह और फ़ैन एंगेजमेंट इनिशिएटिव्स सभी जानकारियां जल्द प्रसारित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *