बिहार राज्य सब जूनियर अंदर 16 बॉयज एवं गर्ल्स टीम का चयन 31 मार्च से राजगीर में
पटना,30 मार्च 26
1 अप्रैल से नेशनल अंडर 16 बॉयज एवं गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य सब जूनियर हॉकी टीम खिलाड़ियों का चयन 31 मार्च से राजगीर में राज्य खेल अकादमी हॉकी ग्राउंड में किया जाएगा।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से दी गई सूचना के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार बिहार हॉकी सब जूनियर टीम का चयन पूरे पारदर्शिता के साथ राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा किया जाएगा।
हॉकी टीम सब जूनियर अंडर 16 बॉयज एवं गर्ल्स खिलाड़ियों की चयन की प्रक्रिया के लिए निर्धारित कट ऑफ उम्र 1 जनवरी 2010 निर्धारित की गई है,प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को इससे संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ-साथ बिहार निवासी होने का भी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है, इसी आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
गौरतलब है कि नेशनल सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट 1 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है, कम समय में ही बिहार से राज्य के प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया पूरी करनी है।
