पटना, 29 अप्रैल।उपमुख्यमंत्री सह विज्ञान, प्रावैदिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि बिहार से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। संवाद कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि “बिहार में ही गढ़ा जा रहा बच्चों का भविष्य”।
डिप्टी CM ने कहा कि पहले छात्र बाहर जाते थे, बिहार का पैसा-संसाधन बाहर जाता था, लेकिन अब यह बंद हो गया। सात निश्चय के तहत हर जिले में कॉलेज खुलने से हजारों बच्चे हर साल इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कर रोजगार लायक बन रहे हैं।
विजय चौधरी ने कहा कि पूर्व CM नीतीश कुमार के कार्यों को नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे। जल्द मंत्रिपरिषद विस्तार भी होगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान-तकनीक जीवन के हर क्षेत्र में है। सुबह से रात तक की दिनचर्या में विज्ञान का प्रवेश है, जिससे काम आसान हो गया है।
कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ी है। बिहार सरकार 33% महिला आरक्षण दे रही है, जिससे क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है। बिहार महिला सशक्तिकरण में अग्रणी राज्य बन रहा है।
लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि 2025-26 में इंजीनियरिंग में 14,553 और पॉलिटेक्निक में 17,243 सीटें हैं। http://B.Tech नामांकन शुल्क मात्र ₹10 और पॉलिटेक्निक में ₹5 है। इस साल 15,246 बच्चों को निजी कंपनियों में नौकरी मिली।
प्रेस वार्ता में निदेशक अहमद महमूद, पर्षद सचिव चंद्रशेखर सिंह व BEU कुलपति सुरेश कान्त वर्मा मौजूद रहे।
