नवनिर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय का राजद कार्यालय में अभिनंदन

पटना, 15 मई 2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय, वीरचंद पटेल पथ, पटना में नवनिर्वाचित विधान पार्षद श्री सोनू कुमार राय  का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणविजय साहू ने की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं कई पूर्व विधायक उपस्थित रहे।  समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने कहा, _”जब-जब निष्पक्ष चुनाव होंगे, राष्ट्रीय जनता दल इसी प्रकार जीत हासिल करेगा। यह चुनाव साबित करता है कि राजद आम लोगों की पहली पसंद है और श्री तेजस्वी यादव बिहार के सर्व सम्मानित नेता हैं।”_  इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग में पूर्व विधायक अनवर आलम, लाल दास राय, बीरबल यादव, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, बल्ली यादव, मुकुंद सिंह, प्रमोद राम, गणेश यादव, आदिव रिजवी, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, मनोज सिंह, मुकेश सिंह यादव।

कार्यक्रम में श्री सोनू कुमार राय जी को अंग वस्त्र भेंट कर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

आलोक रंजन, असमंजस यादव, मुकेश सिंह यादव, विमल राय, विनोदन यादव, रणवीर यादव, शिवेंद्र तांती आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *