पटना। बिहार के नवनिर्माण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के संकल्प के साथ विकास वैभव को लेकर युवाओं में विश्वास बढ़ने का दावा किया गया है।
लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के मुख्य कॉर्डिनेटर राहुल कुमार सिंह ने विकास वैभव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक एकता के आधार पर आगे बढ़ाने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि 12 मई 2026 को मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक का दायित्व संभालने के बाद विकास वैभव के नेतृत्व में गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल में पुलिस प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने की पहल की गई।
दावे के मुताबिक, छह महीने के दौरान 22,045 से अधिक नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं, जबकि लापरवाही, अवैध वसूली और अनुचित आचरण जैसे मामलों में 17 पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।
राहुल कुमार सिंह ने युवाओं से जातीय भेदभाव और आपसी विवादों से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और समाजसेवा के माध्यम से विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य सामूहिक प्रयास और युवाओं की सकारात्मक सोच से ही बदलेगा।
विकास वैभव के समर्थन में युवाओं का बढ़ता विश्वास! 6 महीने में 22 हजार से अधिक फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 17 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू
