बिहार विधान मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को मिलेगा सस्ता सामान, नई सहकारी समिति का हुआ निबंधन!

पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की पहल पर बिहार विधान मंडल सदस्यीय एवं कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड का 13 नवंबर 2026 को निबंधन संपन्न हो गया।
सहकारिता विभाग के संयुक्त निबंधक निकेश कुमार ने समिति का निबंधन प्रमाण-पत्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंपा।
इस समिति का मुख्य उद्देश्य विधान मंडल के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को दैनिक घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित एवं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है।
समिति का कार्यालय बिहार विधानसभा के उप भवन स्थित कमरा संख्या जी-1 में होगा। वहीं, राजीव रंजन को समिति का अध्यक्ष-सह-संगठनकर्ता नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *