रतनपुर / बिलासपुर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर में पत्रकारों की एकजुटता को लेकर न्यू प्रेस एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष यूनुस मेमन ने की।
बैठक में रतनपुर और बेलतरा क्षेत्र के कई पत्रकार शामिल हुए। सभी ने पत्रकारों की एकता मजबूत करने, रतनपुर के विकास और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
पब्लिक आई न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता अनूप कुमार चौरसिया ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाना भी है।
बैठक में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने पर सहमति बनी। साथ ही युवा एवं महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और सदस्यता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।
वहीं, 29 नवंबर 2026 को अगली बैठक आयोजित करने को लेकर भी सहमति बनी।
बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
रतनपुर में पत्रकारों की एकजुटता का बड़ा संदेश! न्यू प्रेस एसोसिएशन की बैठक में उठा रतनपुर के विकास और जनसमस्याओं का मुद्दा, 29 नवंबर को होगी अगली अहम बैठक।
