360° कैमरा, फास्ट चार्जिंग और लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ आई नई टियागो.ईवी
पटना: राजधानी पटना में शंकर मोटर्स द्वारा नेक्स्ट-जेन टियागो और टियागो.ईवी (Tiago.ev) के लॉन्च के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने नई कारों के अत्याधुनिक फीचर्स, शानदार ड्राइविंग रेंज, सुरक्षा तकनीक और आधुनिक डिजाइन की विस्तृत जानकारी ग्राहकों के साथ साझा की।
इस अवसर पर आदित्य हिम्मतसिंहका (मैनेजिंग डायरेक्टर), अरविंद कुमार पांडे (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) तथा प्रवीण कुमार झा (जनरल मैनेजर) उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नई नेक्स्ट-जेन टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.69 लाख है, जबकि टियागो.ईवी की शुरुआती कीमत ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
नई टियागो.ईवी 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, रियर एसी वेंट्स, प्रीमियम इंटीरियर और कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के अनुसार, फास्ट-चार्जिंग तकनीक से मात्र 18 मिनट में लगभग 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण है।
कंपनी ने ग्राहकों को नई नेक्स्ट-जेन टियागो और टियागो.ईवी का अनुभव लेने के लिए पटना स्थित शंकर मोटर्स शोरूम आने का आमंत्रण दिया।
