नंबर-317’ का पोस्टर लॉन्च
पटना , 4सितंबर 26
बिहार की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में सिटीजन केयर फिल्म्स ने बिहार में अपनी आधिकारिक शुरुआत की है।
आशियाना-दीघा रोड स्थित सिटीजन केयर ग्रुप टावर में कंपनी के बिहार कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इसी मौके पर बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फिल्म ‘फाइल नंबर-317’ के पोस्टर का भव्य अनावरण किया।
कार्यक्रम में बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी और आईआईटी खड़गपुर के एआई एक्सपर्ट अवकाश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पोस्टर अनावरण के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की ऐतिहासिक विरासत, लोक कला, संस्कृति और प्राकृतिक स्थलों को फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है।
वहीं, सिटीजन केयर ग्रुप के संस्थापक चंदन कुमार ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और अवसर देने की है।
सिटीजन केयर फिल्म्स के निदेशक कुमार अभिषेक ने कहा कि ‘फाइल नंबर-317’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बिहार में एक नई शुरुआत है। कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण सिनेमा के साथ बिहार के कलाकारों, तकनीशियनों और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देना है।
आयोजकों के मुताबिक आने वाले समय में बिहार की पृष्ठभूमि और यहां की कहानियों पर आधारित फिल्मों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। फिल्म ‘फाइल नंबर-317’ के पोस्टर अनावरण के साथ बिहार के फिल्म और कला जगत में एक नई पहल की शुरुआत मानी जा रही है
