सहकारी बैंकों को लाभकारी बनाने पर मंथन, पटना में बिहार राज्य सहकारी बैंक की 77वीं वार्षिक आमसभा

पटना। बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 77वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन पटना स्थित के पैलेस होटल में किया गया। आमसभा में राज्य के 23 जिला सहकारी बैंकों की समितियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सहकारी बैंकों को अधिक मजबूत एवं लाभकारी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आमसभा में सहकारी बैंकों की वर्तमान वित्तीय स्थिति, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ। सहकारिता क्षेत्र में किए गए बदलावों के बाद बैंकों की वित्तीय स्थिति में सुधार तथा घाटे की स्थिति को दूर करने को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने सहकारी बैंकों की पिछले वर्षों की तुलना में वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की।
बैठक में सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों एवं आम लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने तथा सहकारिता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार किया गया।
इस अवसर पर श्री रमेश चंद्र चौबे अध्यक्ष बिहार राज्य सहकारी बैंक श्री अरविंद कुमार पासवान प्रबंध निदेशक बिहार राज्य सहकारी बैंक श्री विशाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष NCCF एवं सह अध्यक्ष बिस्कोमान, डॉ. जितेंद्र कुमार, विधायक एवं अध्यक्ष डीसीसीबी नालंदा, रजनीश कुमार, विधायक एवं निदेशक बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, धर्मेंद्र सिंह, सचिव सहकारिता विभाग, मोहम्मद अशरफ अंसारी, सदस्य बिहार विधान परिषद, मनोज कुमार सिंह, अपर निबंधक-सह-समिति सहयोग समितियां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आमसभा में सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और सहकारिता क्षेत्र को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *