रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार और गोवा के बीच खेले जा रहे मैच के पहले दिन गोवा ने अपनी पहली पारी में 87 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। पणजी जिमखाना ग्राउंड पर बिहार बनाम गोवा का यह मुकाबला खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में बिहार की ओर से अंडर-23 टीम से प्रमोट किए गए खिलाड़ियों वासुदेव और सुमन ने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी प्रारूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है। रणजी ट्रॉफी में पदार्पण उनके क्रिकेट करियर का अहम पड़ाव है। जहां पर पहले ही दिन वासुदेव ने 2 विकेट तो वहीं सुमन ने 1 विकट टीम के लिए चटकाया है।
मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक गोवा की टीम 288 रन बनाया है। वहीं बिहार की टीम ने गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए हैं। हालांकि गोवा के शेष चार विकेट हासिल कर उसे जल्द समेटना बिहार के गेंदबाजों के सामने अहम चुनौती होगी।
गोवा की बल्लेबाजी में कप्तान अभिनव ने 73 रन और यश ने 28 रन बनाया। सनेहल कौथानकर ने 194 गेंद में 12 चौका लगाकर नाबाद 116 रन और दर्शन नाबाद 24 रन बनाकर पिच पर डटे हुए हैं।
बिहार की गेन्दबाजी में वासुदेव और सूरज ने 2-2 विकेट तथा सुमन और खालिद ने 1-1 विकेट चटकाया।
बिहार की टीम दूसरे दिन बेहतर गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए गोवा की पहली पारी को जल्द समाप्त करने और मैच में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इसके बाद बल्लेबाजों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे टीम को मजबूत शुरुआत दिलाएं।
