बिहार के स्टार्टअप KUIKLO को मिला फिल्मी सितारे का साथ, अभिनेता क्रांति प्रकाश झा बने ब्रांड एंबेसडर, कंपनी में भी किया निवेश

पटना। बिहार के तेजी से उभरते स्टार्टअप KUIKLO ने क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने जाने-माने अभिनेता क्रांति प्रकाश कुमार झा को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाया है। खास बात यह है कि अभिनेता क्रांति प्रकाश कुमार झा केवल ब्रांड एंबेसडर के रूप में ही नहीं, बल्कि कंपनी में निवेशक के तौर पर भी शामिल हुए हैं। उनके इस जुड़ाव को कंपनी के बिजनेस मॉडल और भविष्य की विकास संभावनाओं के प्रति भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।KUIKLO एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से ग्राहक घर बैठे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी के ऐप पर ग्रॉसरी, फल-सब्जियां, दूध, स्नैक्स, पेय पदार्थ और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध हैं। कंपनी का लक्ष्य लगभग 10 मिनट में ग्राहकों तक सामान पहुंचाना है।KUIKLO के निदेशक श्याम कुमार गुप्ता के अनुसार, कंपनी की शुरुआत लोगों की रोजमर्रा की खरीदारी को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से की गई है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बाजार जाने में समय लगता है। ऐसे में तकनीक के माध्यम से त्वरित डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है।अभिनेता क्रांति प्रकाश कुमार झा के कंपनी से जुड़ने और निवेश करने से KUIKLO को नई पहचान मिलने के साथ ब्रांड की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी बिहार से अपनी शुरुआत कर क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है।KUIKLO का उद्देश्य ग्राहकों को तेज डिलीवरी, बेहतर गुणवत्ता और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराना है। बिहार के स्टार्टअप जगत में यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *