पटना में तीसरे आफ्टरमार्केट एक्सपो का आयोजन 28 और 29 नवंबर को

पटना। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता वाले पार्ट्स, जागरूकता और कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ACMA Mobility Foundation की ओर से पटना में तीसरे संस्करण के आफ्टरमार्केट एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 28 और 29 नवंबर 2026 को पटना के होटल पाटलिपुत्र एक्सोटिका में आयोजित होगी।
Automotive Component Manufacturers Association of India (ACMA) की पहल ACMA Mobility Foundation द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय एक्सपो में ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माता कंपनियों, डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स, वर्कशॉप संचालकों और आफ्टरमार्केट कारोबार से जुड़े लोगों की भागीदारी होगी।
प्रदर्शनी के माध्यम से कंपनियों को अपने उत्पादों और तकनीकी समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वहीं, कारोबारियों को निर्माताओं से सीधे संवाद करने, नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने और अच्छी गुणवत्ता वाले ऑटो पार्ट्स की जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
ACMA की आफ्टरमार्केट सब-कमेटी के चेयरमैन एवं Steelbird International के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मानव कपूर ने कहा कि बिहार तेजी से एक महत्वपूर्ण ऑटोमोबाइल बाजार के रूप में उभर रहा है। राज्य में वाहनों की बढ़ती संख्या और बेहतर मरम्मत सेवाओं की मांग आफ्टरमार्केट क्षेत्र के विकास की नई संभावनाएं पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि पटना आफ्टरमार्केट एक्सपो उद्योग और क्षेत्रीय कारोबारियों के बीच संपर्क मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

वहीं, ACMA की आफ्टरमार्केट सब-कमेटी के मेंटर रामाशंकर पांडे ने कहा कि ऑटोमोबाइल आफ्टरमार्केट की मजबूती के लिए ग्राहकों, मैकेनिकों और कारोबारियों के बीच असली एवं गुणवत्तापूर्ण पार्ट्स के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने एक्सपो को जानकारी साझा करने और जिम्मेदार कारोबार को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बताया।
ACMA Mobility Foundation का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से बिहार सहित पूर्वी भारत में ऑटोमोबाइल आफ्टरमार्केट को अधिक व्यवस्थित, मजबूत और भरोसेमंद बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *