पटना में आफ्टरमार्केट एक्सपो का शुभारंभ, ऑटोमोबाइल कारोबारियों को मिला बड़ा मंच

Oplus_16908288

पटना में ऑटोमोबाइल आफ्टरमार्केट कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय पटना आफ्टरमार्केट एक्सपो 2026 का आज शुभारंभ हो गया।
ACMA मोबिलिटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन 28 और 29 नवंबर को पटना के होटल पाटलिपुत्र एक्सोटिका में किया जा रहा है।
इस एक्सपो में ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों के साथ डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स, वर्कशॉप संचालक और आफ्टरमार्केट कारोबार से जुड़े विभिन्न लोग भाग ले रहे हैं।

Oplus_16908288

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बिहार में गुणवत्तापूर्ण और असली ऑटोमोबाइल पार्ट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कारोबारियों को नई तकनीक और उत्पादों से परिचित कराना तथा उद्योग से जुड़े लोगों के बीच बेहतर व्यावसायिक संबंध स्थापित करना है।
कार्यक्रम के दौरान ACMA की आफ्टरमार्केट सब-कमेटी के चेयरमैन और स्टीलबर्ड इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मानव कपूर ने कहा कि बिहार ऑटोमोबाइल के एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में तेजी से उभर रहा है। यहां वाहनों की बढ़ती संख्या और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती हिस्सेदारी आफ्टरमार्केट कारोबार के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।
वहीं, ACMA की आफ्टरमार्केट सब-कमेटी के मेंटर रामाशंकर पांडे ने कहा कि ऑटोमोबाइल आफ्टरमार्केट की मजबूती के लिए ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने असली ऑटोमोबाइल पार्ट्स के इस्तेमाल और जिम्मेदारी से कारोबार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Oplus_16908288

इस एक्सपो में लोगों को विभिन्न ऑटोमोबाइल पार्ट्स और समाधानों को देखने, कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने तथा कारोबार के नए अवसर तलाशने का मौका मिल रहा है।
बिहार सहित पूर्वी भारत में ऑटोमोबाइल आफ्टरमार्केट के विकास की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए यह प्रदर्शनी उद्योग और स्थानीय कारोबारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *