पटना में 20 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और यूरोलॉजी के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

पटना। एडवांस्ड न्यूरो एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना की ओर से 20 सितंबर 2026, रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर, ए कॉम्प्लेक्स, बोरिंग कैनाल रोड, हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने, नागेश्वर कॉलोनी, किदवईपुरी में आयोजित होगा।
शिविर में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी तथा यूरोलॉजी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हर्निया, फिशर, फिस्टुला, पित्त की पथरी और अपेंडिसाइटिस के साथ-साथ किडनी स्टोन, यूरिनरी स्टोन, प्रोस्टेट, हाइड्रोसील और यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे।
इस अवसर पर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. महेश प्रसाद एवं डॉ. नीरज तथा स्थानीय वार्ड पार्षद ने लोगों से शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाने की अपील की।
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-30-98020 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *