बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 1,181 अमीनों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने 29 अक्टूबर को कंप्यूटर का बटन दबाकर स्थानांतरण प्रक्रिया का अनुमोदन किया। विभाग के अनुसार, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन और रैंडमाइज्ड कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से पूरी की गई है, ताकि स्थानांतरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
वीओ: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मुताबिक, स्थानांतरण प्रक्रिया में कर्मचारियों की दूरी, महिला कर्मचारियों, पति-पत्नी के एक स्थान पर पदस्थापन, गंभीर बीमारी और दिव्यांगता जैसी प्राथमिकताओं का ध्यान रखा गया है।
स्थानांतरित किए गए कुल 1,181 अमीनों में 773 पुरुष, 333 महिलाएं और 75 दिव्यांग कर्मचारी शामिल हैं। स्थानांतरण के लिए बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इन्हीं आवेदनों के आधार पर कंप्यूटरीकृत प्रणाली से स्थानांतरण को अंतिम रूप दिया गया।
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से मानवीय हस्तक्षेप की संभावना कम होगी और स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की व्यक्तिगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार स्थानांतरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पांडेय, आईटी मैनेजर आनंद शंकर और अवर सचिव निरंजन यादव भी उपस्थित रहे।
बविभाग की इस पहल को राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने और तकनीक आधारित व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
।
बिहार में 1,181 अमीनों का तबादला, कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से हुआ स्थानांतरण
