पटना। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं भारतीय नृत्य कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय ग्रीष्मावकाश कार्यशाला का समापन हुआ। विगत 12 दिनों से करीब 130 प्रतिभागियों ने संगीत (गायन,वादन, नृत्य ) के विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। 6 से 16 वर्ष तक के प्रशिक्षुओं ने भारतीय नृत्य कला मंदिर के कुशल गुरुजनों के सान्निध्य में शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, लोक गीत, बांसुरी वादन, सितार, की बोर्ड,तबला ,गिटार वादन, भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी,लोकनृत्य के विषय में प्रशिक्षण प्राप्त किए। समापन के अवसर पर कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं ने विभिन्न नृत्य,वादन एवं गायन के विभिन्न शैलियों को मंच पर प्रस्तुत कर दर्शकों के तालियों के साथ खूब सराहना प्राप्त किया। कार्यशाला में भाग लेने वाले कई बच्चों ने मच से अपने सुखद अनुभव भी सभी के समक्ष साझा किया।इस अवसर पर कला संस्कृति विभाग की पुरातत्व निदेशालय की निदेशक ,श्रीमती रचना पाटिल,निदेशक , सांस्कृतिक कार्य, श्रीमती रूबी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति के रूप में पधारकर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। संपूर्ण कार्यशाला भारतीय नृत्य कला मंदिर के प्रशासी पदाधिकारी सुश्री कहकशां के नेतृत्व में संयोजित एवं संचालित हुआ। सुश्री कहकशां जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का औपचारिक समापन हुआ।
Related Posts
WECS एसोसियेशन द्वारा सखी मेला सह सावन महोत्सव के आयोजन में महिला उद्यमी को दिया गया प्रशस्ति पत्र
- Shailesh Kumar
- August 4, 2025
- 0
WECS एसोसियेशन द्वारा सखी मेला सह सावन महोत्सव के आयोजन में महिला उद्यमी को दिया गया प्रशस्ति पत्र ================================== पटना। WECS द्वारा पटना में सखी […]
जॉली एलएलबी 3 का प्रमोशन के लिए मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार एवं अरशद वारसी
- Shailesh Kumar
- September 11, 2025
- 0
================================ मेरठ जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने हैं। यह फिल्म 19 सितंबर 2025 […]
प्रियंवदा कांत एण्डटीवी के फैमिली कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका के रूप में आयेंगी नजर
- Shailesh Kumar
- August 1, 2025
- 0
प्रियंवदा कांत एण्डटीवी के फैमिली कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका के रूप में आयेंगी नजर
