“भर ले उड़ान ” द्वारा प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगी अपनी पहचान 

“भर ले उड़ान ” द्वारा प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगी अपनी पहचान

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

 

=================================

पटना।14.06.2025

पटना के प्रतिष्ठित ए.एन. कॉलेज के सत्य नारायण सभागार में 14 जून 2025 को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Event) का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था “Bhar Le Udaan” द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायक वक्तव्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद देखने को मिला।

“भर ले उड़ान ” मंच से राज्य के विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनके बच्चों ने अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मां दुर्गा की स्तुति पर आधारित डांस हो या फिर बड़े बच्चों द्वारा विभिन्न गानों पर अपनी शानदार प्रस्तुति सभी ने वहां उपस्थित लोगों को अपनी प्रतिभा से आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चे सोलो डांस के साथ-साथ ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया।

 

इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को विशेष अतिथि (Guest) के रूप में आमंत्रित किया गया है। मुझे भी इस गरिमामयी आयोजन में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है, जिसके लिए मैं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

इस कार्यक्रम में, कार्यक्रम के दौरान स्पॉन्सर पार्टनरों द्वारा विभिन्न तरह के गिफ्ट वाउचर का भी प्रमोशन किया गया खास कर कर एंकर द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देने पर₹100000 का डिस्काउंट कूपन भी प्रदान किया जा रहा था जो की एक हाउसिंग सोसायटी के द्वारा दी जा रही थी।

कार्यक्रम के संयोजक स्वीटी पंडित एवं कोमल पांडे ने इस अवसर पर कहा कि” भर ले उड़ान ” कार्यक्रम का आयोजन विगत 9 वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य हमारी संस्था के जरिए राज्य के प्रतिभाओं को निखारना एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इस अवसर पर अपने मीडिया पार्टनर्स चैनल को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर वह नहीं होते तो इस कार्यक्रम का प्रचार एवं विस्तार व्यापक रूप से नहीं होता।

 

इस अवसर पर मीडिया पार्टनर्स को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का कार्य करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता फैलाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *