पटना कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई अनुग्रह नारायण सिंह की 138 वीं जयन्ती 

पटना कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई अनुग्रह नारायण सिंह की 138 वीं जयन्ती

================================

 

पटना 18 जून, 25

बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 138 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में मनायी गयी।

 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डा0 अनुग्रह बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनका दरबाजा गरीबों, पिछड़ों तथा असहायों के लिये हमेशा खुला रहता था। स्वतंत्रता आन्दोलन के संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में डा0 राजेन्द्र प्रसाद, स्व0 ब्रजकिशोर प्रसाद, मौलाना मजहरूल हक, डा0 श्रीकृष्ण सिंह जैसे नेताओं के साथ अनुग्रह बाबू ने कंधे-से-कंधे मिलाकर देश की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी।

 

श्री राजेश राम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के साथ डा0 अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के विकास की नींव रखी। आज कृतज्ञ राज्य अनुग्रह बाबू के योगदान को स्मरण कर उनके चरण में शत-शत नमन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *