रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

==========================

रतनपुर:13 सितंबर

रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन समारोह आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेलतरा विधानसभा के विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित थे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

 

इस अवसर पर आशीष सिंह, अध्यक्ष महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर, अरुण शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी महामाया मंदिर रतनपुर,तिरिथ यादव, उपाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर,विजय कुमार तांडे, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर,सुनील अग्रवाल, पार्षद वार्ड नंबर 4,अर्चना सोनी, पार्षद वार्ड नंबर 6, हकीम मोहम्मद, पार्षद वार्ड नंबर 12,ज्वाला कौशिक, महामंत्री भाजपा मंडल रतनपुर,अनिरुद्ध तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता,बदर खान,महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर,विजयअग्रवाल, समाजसेवी,निजाम अली, समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

– इस दो दिवसीय आयोजन में शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगर की विभूतियों और बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

– 14 सितंबर 2025 को समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

– कार्यक्रम में आरु साहू लोक कला मंच द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

 

यह आयोजन रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर स्थित भागवत मंच पर हो रहा है, जिसमें नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और हिंदी दिवस को गौरवपूर्ण बनाने का प्रयास किया जा रहा है

 

अनूप चौरसिया की खबर पब्लिक आई न्यूज़ बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *