द वेल्थ कंपनी ने पटना में लॉन्च की ‘एमएफ दीदी’ पहल
===============================
पटना, 15 सितम्बर
द वेल्थ कंपनी ने पटना में एक सफल प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया, जिसमें ‘एमएफ दीदी’ पहल को लॉन्च किया गया। यह पहल देश के उद्योग जगत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों की महिलाओं को ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन देकर म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जा रहा है।
*एमएफ दीदी पहल में खासतौर पर उन महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई है, जो पढ़ी-लिखी तो हैं, लेकिन आर्थिक रूप से सक्रिय नहीं हैं।
वैसी महिलाओं को प्रशिक्षण और सर्टिफिकेशन का कोर्स कराया जाता है ,इसमें म्यूचुअल फंड की मूलभूत जानकारी, कंपाउंडिंग का महत्व, निवेशक जागरूकता और ईमानदार वितरण जैसी ट्रेनिंग दी जाती है।
इस पहल का उद्देश्य वित्त वर्ष 2026 तक 1,000 सर्टिफाइड एमएफ दीदियों को तैयार करना और अगले तीन सालों में इनकी संख्या बढ़ाकर 5,000 तक करना है।
इस पहल को पटना में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसमें स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रतिभागियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
यह पहल महिलाओं के लिए वित्तीय सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपनी संपत्ति और स्वतंत्रता दोनों को बढ़ा सकती हैं।
द वेल्थ कंपनी एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जो विभिन्न एसेट क्लासेस में उच्च-गुणवत्ता वाले निवेश उत्पाद उपलब्ध कराती है।
कंपनी की स्थापना मधु लुनावत ने की थी, जो पैंटोमैथ ग्रुप की सह-संस्थापक भी हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि महिलाओं को वित्तीय डिस्ट्रीब्यूशन में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित और समर्थ बनाया जाए।
