टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में फुटपाथ विक्रेताओं ने पूर्ण सहयोग करने की कही बात

  1. टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में फुटपाथ विक्रेताओं ने पूर्ण सहयोग करने की कही बात

===================

 

पटना: पटना नगर निगम द्वारा आज टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा, ट्रैफिक एसपी श्री वैभव शर्मा, अपर नगर आयुक्त, वेंडिंग कमेटी के सदस्य, मुख्यालय और सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में शहर के फुटपाथ विक्रेताओं की समस्याओं और उनकी मांगों पर चर्चा की गई। कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। साथ ही, शहर के प्रमुख सड़कों पर वेंडिंग को व्यवस्थित करने को लेकर टाउन वेंडिंग कमिटी भी नगर निगम एवं जिला प्रशासन का सहयोग करेगी।

 

*बैठक के प्रमुख बिंदु*

 

– आशियाना-दीघा रोड, जगदेव पथ, हार्डिंग रोड, चितकोहरा से अनिसाबाद सहित अन्य सड़कों का सर्वे किया जाएगा

– पटना जंक्शन और न्यू मार्केट क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नई जगह के विकल्प को लेकर भी चर्चा हुई

– फुटपाथ विक्रेताओं ने सुरक्षित एवं स्थायी स्थान की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने सहमति जताई

– PMSVANidhi योजना के तहत पात्र विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराने, उनकी प्रोफाइलिंग करने और स्व-रोजगार योजनाओं से जोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *