धान अधिप्राप्ति: बिहार सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना
==========================
बिहार सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति राज्य की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान करना है। इस योजना के तहत, सरकार द्वारा साधारण धान के लिए 2369/- प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-A धान के लिए 2389/-रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
*धान अधिप्राप्ति की प्रगति*
– क्रियाशील समिति: 3373
– धान क्रय की मात्रा: 1-10 लाख मे॰टन
– लाभान्वित किसानों की संख्या: 15175
*धान अधिप्राप्ति के लिए सरकार के प्रयास*
– अधिप्राप्ति हेतु सभी योग्य समितियों को अविलंब चयनित कर उन्हें कार्यरत किया जा रहा है।
– किसानों से धान अधिप्राप्ति करते हुए प्रावधानानुसार 48 घंटे के अन्दर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
– सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को प्रतिदिन समितियों का भ्रमण कर किसानों को जागरूक करने, धान अधिप्राप्ति का अनुश्रवण और समितियों के स्टॉक की समीक्षा करने का निदेश दिया गया है।
