‎भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब पहुंचे, मत्था टेककर देश के कल्याण की कामना की

‎भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब पहुंचे, मत्था टेककर देश के कल्याण की कामना की

==============================

 

‎पटना, 24 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पटना में विभिन्न धर्म स्थलों में जाकर पूजा-अर्चना की और देश और प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस क्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी उनके साथ रहे।

‎राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दिन की शुरुआत पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की। यहां उन्होंने माता की अर्चना की और देश और प्रदेश के लोगों के लिए मंगलकामना की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी रहे और उन्होंने भी माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

‎इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन गोलघर स्थित माँ अखंडवासिनी मंदिर एवं लोदीपुर स्थित दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माँ अखण्डवासिनी से बिहार की प्रगति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

‎ इसके बाद आज शाम बांकीपुर के विधायक और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और जनकल्याण की कामना की।

‎उन्हें गुरुद्वारा दरबार साहिब में दर्शन के दौरान गुरु गोविंद सिंह जी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरें और प्रदर्शित वस्तुएं भी दिखाई गईं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। वे गुरुद्वारा में करीब 25 मिनट रुके। इस क्रम में उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के लोगों से बात भी की और उनका हालचाल जाना।

‎इस पावन अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा , पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *