डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, वैशाली में ‘शोध शिखर-2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सफल

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, वैशाली में ‘शोध शिखर-2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सफल♦

==========================

वैशाली , 14जनवरी 26

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, वैशाली में 13 जनवरी 2026 को “SHODH SHIKHAR 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय “International Conference on Innovations for Impact: Advancing Green Technologies and SDGs” था, जिसमें हरित प्रौद्योगिकियों और सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा हुई ।

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, वैशाली, बिहार में प्रो. (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कन्वीनर के मार्गदर्शन में “SHODH SHIKHAR 2026” शीर्षक से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 90 शोध परियोजनाओं, 10 आइडिया कमर्शियलाइजेशन तथा अनेक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) के. सी. सिन्हा ,विशिष्ट अतिथि डॉ. यू. पी. सिंह, निदेशक, (CIPET), हाजीपुर ,डॉ. निखिल आनंद गिरी, चेयरमैन, ISTD पटना चैप्टरश्रीमती दीप्ति आनंद, बिज़नेस डेवलपमेंट लीड, इन्क्यूबेशन सेंटर, IIT पटना उपस्थित रहे।

प्रो. (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने उद्घाटन एवं स्वागत भाषण में शोध एवं नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। उद्बोधन एवं पुरस्कार वितरण,कीनोट भाषण में वक्ताओं ने ग्रीन टेक्नोलॉजी, स्टार्ट-अप, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट एवं अकादमिक उद्योग सहयोग पर अपने विचार साझा किए।

 

तीन निर्णायकों एवं दस सत्र अध्यक्षों द्वारा श्रेष्ठ शोध पत्र एवं प्रस्तुतियों का चयन कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को हाई-टी के साथ विदाई दी गई। आयोजकों ने सम्मेलन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शोधार्थियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *