गुमला में मजदूर यूनियन CFTUI का संगठन विस्तार, भरनो प्रखंड की 12 पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त

गुमला (झारखंड)। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके शोषण के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने के उद्देश्य से मजदूर यूनियन संघ CFTUI ने झारखंड के गुमला जिले में संगठन विस्तार अभियान चलाया। मंगलवार को गुमला स्थित CFTUI कार्यालय में जिला एवं पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।इस संगठन विस्तार कार्यक्रम में CFTUI के उपाध्यक्ष जुम्मन खान, गुमला जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा, जिला महिला विंग की सुनीता कुमारी तथा दक्षिणी छोटानागपुर अध्यक्ष रजक बख्श प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान भरनो प्रखंड की 12 पंचायतों में पंचायत स्तर पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का गठन किया गया। इसके साथ ही गुमला जिला उपाध्यक्ष के पद पर नंदकिशोर को नियुक्त किया गया। वहीं पंचायत स्तर पर विवाह सिंह (सिसई पंचायत), पिंटू सिंह (भरनो), छोटेलाल ठाकुर, अंजली देवी, दिलचंदपुरा, लगती देवी, लीलावती कुमारी सहित कई लोगों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर CFTUI के उपाध्यक्ष जुम्मन खान ने कहा कि मजदूर यूनियन संघ हमेशा से मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। खासकर गुमला जैसे पिछड़े जिले में बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों और क्षेत्रों में पलायन करते हैं। वहां कई बार उनके साथ शोषण होता है। कुछ मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता तक हो जाते हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता।उन्होंने कहा कि CFTUI ऐसे ही शोषित, पीड़ित और असहाय मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के मजदूरों की समस्याओं को उठाएगा। साथ ही किसी भी संस्था या कार्यक्षेत्र में होने वाले शोषण के खिलाफ भी आवाज बुलंद करेगा।जुम्मन खान ने मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रमिक जिला श्रम विभाग के माध्यम से अपना श्रमिक कार्ड अवश्य बनवाएं। इससे उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी और सरकारी अभिलेखों में भी उनकी पहचान दर्ज रहेगी।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति करना नहीं, बल्कि पंचायत स्तर तक मजदूरों को एकजुट कर उनके अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूत करना है।संगठन विस्तार के साथ CFTUI ने गुमला जिले में मजदूरों की आवाज को पंचायत स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक नई पहल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *