बिहार राज्य खेल 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज माननीय खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, निदेशक, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक सहित विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में जानकारी दी गई कि बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें राज्य के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन पटना के विभिन्न खेल स्थलों के साथ-साथ नालंदा में भी किया जाएगा।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित खेल संघों के माध्यम से टीमों की प्रविष्टि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। खिलाड़ियों के चयन, प्रतियोगिता के आयोजन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर कार्य प्रगति पर है।बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग, विधि-व्यवस्था संधारण के लिए गृह विभाग तथा आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) सहित अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।माननीय खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार राज्य खेल राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी खेल क्षमता को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। आयोजन का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि प्रतियोगिता का सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
Related Posts
Retrait d’Amonbet bloqué depuis plusieurs jours : Plan d’Action
- Alind
- September 24, 2026
- 0
Sommaire 1. Vérifications Initiales et Statut de la Demande 2. Le Processus de Vérification de Compte (KYC) 3. Problèmes Spécifiques aux Méthodes de Paiement 4. […]
आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में सफल छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, कहा-देश को आज बढ़िया इंजीनियरों की जरूरत
- Shailesh Kumar
- June 9, 2025
- 0
आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में सफल छात्रों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, कहा-देश को आज बढ़िया इंजीनियरों की जरूरतलोहरदगा।उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने आज […]
बाढ़ या आपदा के समय पशुओं की मृत्यु होने पर सरकार दे रही है अनुदान
- Shailesh Kumar
- July 9, 2025
- 0
बाढ़ या आपदा के समय पशुओं की मृत्यु होने पर सरकार दे रही है अनुदान =================================== पटना। 9 जुलाई बाढ़ या किसी आपदा के समय […]
