कोटक महिंद्रा बैंक में एफडी की रकम निकासी का आरोप, एक साल बाद पैसे लेने पहुंचे खाताधारक तो खाते से पहले ही निकल चुकी थी रकमपटना। राजधानी पटना के सगुना मोड़ स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की रकम को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मोहम्मद तौफीक अहमद ने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक में जमा करीब 42 हजार रुपये की एफडी की निकासी कर ली गई।पीड़ित मोहम्मद तौफीक अहमद के अनुसार, उन्होंने करीब एक वर्ष पहले मेहनत-मजदूरी से एक-एक रुपये जोड़कर लगभग 42 हजार रुपये की एफडी कराई थी। एक साल की अवधि पूरी होने के बाद जब वह अपनी जमा पूंजी निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि एफडी की रकम पहले ही निकाली जा चुकी है।यह जानकारी मिलते ही वह हैरान रह गए। उनका सवाल है कि जब उन्होंने स्वयं एफडी की निकासी नहीं की तो आखिर उनकी जमा राशि किसने और कैसे निकाल ली?मोहम्मद तौफीक अहमद ने बैंक प्रबंधन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, एफडी निकासी से जुड़े दस्तावेजों, हस्ताक्षरों एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई के करीब 42 हजार रुपये वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एफडी की रकम किसने निकाली? क्या निकासी के समय खाताधारक की पहचान और सहमति का सत्यापन किया गया था?फिलहाल बैंक प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष और मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Related Posts
Spinania Problèmes Cachés Que Vous Devriez Connaître
- Alind
- September 24, 2026
- 0
Sommaire 1. Conditions Attachées au Spinania Bonus 2. Restrictions des Spinania Free Spins 3. Le Piège du Spinania No Deposit 4. Processus de Vérification de […]
EmberBet Turnier-Einstiegspromos
- Alind
- September 23, 2026
- 0
Inhalt Was sind Turnier-Einstiegspromotionen? Schritt-für-Schritt-Anleitung zur Teilnahme Typische Bedingungen und Worauf man achten muss Häufige Probleme und deren Lösung Verschiedene Arten von Turnierpromotionen bei EmberBet […]
Wincrown Withdrawal Denied: Reasons and Recovery
- Alind
- September 24, 2026
- 0
Contents Common Reasons for a Wincrown Withdrawal Denial The Essential KYC Verification Process Resolving Bonus-Related Withdrawal Issues Step-by-Step Recovery and Resolution Best Practices to Avoid […]
