पटना, बापू सभागार में मदारिस-ए-इस्लामिया कन्वेंशन को लेकर प्रेस वार्ता, मदरसों की शिक्षा, संरक्षण और विकास पर हुई अहम चर्चा

पटना। राजधानी पटना के बापू सभागार ऑडिटोरियम में इमारत-ए-शरिया की ओर से आयोजित होने वाले मदारिस-ए-इस्लामिया कन्वेंशन को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता अमीर-ए-शरीअत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी साहब ने की।इस दौरान मदरसों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से मदरसों की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, संरक्षण, विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमीर-ए-शरीअत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी साहब ने कहा कि मदरसे दीन की शिक्षा और धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनकी हिफाजत, बेहतरी और विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि मदरसों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि समाज में इनके संरक्षण और विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।इस प्रेस वार्ता के जरिए इमारत-ए-शरिया ने मदरसों की शैक्षणिक एवं सामाजिक भूमिका को प्रमुखता से सामने रखते हुए इनके बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *