गांव में सड़क नहीं रहने से ग्रामिण झेल रहे जटिल समस्या

गांव में सड़क नहीं रहने से ग्रामिण झेल रहे जटिल समस्या

=====================

गुमला जिला रायडीह प्रखण्ड थाना सुरसांग अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोब्जा के राजस्व ग्राम रमजा बेन्दवाकोना गांव ईन दिनों चर्चा का विषय बन गया है,पिछले दिनों भी समाचार पत्रों, शोसल मिडया के द्वारा काफी चर्चित रहा है,डेलेवरी पेसेन्ट से लेकर और अन्य मरिज को भी 2, किलोमिटर खाट में या झोली भार में ढोकर हीरादह मेन रोड तक अस्पताल ले जाने के लिए लाना पड़ता है, दिनांक, 09/09/2025,दिन मंगलवार को बहुत ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है,गांव के रुची देवी,उम्र 70, वर्षिय पति स्व हेंजा सिंह, ज्यादा उम्र दराज एवं अपंग होने के कारण चल नहीं पाती है, उनके बेट्टा राजेन्द्र सिंह, एवं बहु सुमित्रा देवी ने झोली के भरोषे बहींगा में में ढोकर विधवा पेंशन की पैसा निकलवाने के लिए हीरादह धाम मुख्य पथ तक लाया गया,और उन्हें ऑटो रिक्सा के द्वारा मांझाटोली बैंक तक लाया गया।

बेन्दवाकोना गांव ही एक ऐसा गांव है जो विकास के नाम पर कोषों दुर है,ईस गांव में आज तक न बिजली,पानी,सड़क, और न ही मुल भुत शुविधाओं का व्यवस्था हो पाया है, आज भी ग्रामीण डाड़ी एवं चुवां का पानी पिने को मजबूर हैं, बिजली का व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण अंधेरा में रहने को विवश हैं, गांव तक सड़क नहीं रहने के कारण मरिज को उचित ईलाज के लिए 2, किलोमिटर मुख्य पथ तक अस्पताल ले जाने के लिए लाना पड़ता है, गांव की स्थिती से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रायडीह, जिला उपायुक्त गुमला, स्थानिय विधायक, सांसद,एवं और अन्य विभागीय पदाधिकारीयों को भी अवगत कराया गया है, परन्तु ग्रमिणों के लिए, बिजली,सड़क, पानी,तथा और अन्य मुल भुत शुविधा सपना मात्र बन कर रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *