मां महामाया की नगरी रतनपुर में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता में खुशी की लहर 
=================================
रतनपुर, 16सितम्बर
कल दिनांक 17 सितंबर 2025 को मां महामाया की द्वार पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत के लिए महामाया चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर सचिन पायलट मां महामाया के दर्शन करेंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे।
सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान में शामिल होंगे। उनका यह दौरा कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और ब्लॉक कमेटियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
सचिन पायलट का कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर के लिए रवाना होना निर्धारित है।
वे महामाया चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव उनके साथ मौजूद रहेंगे
*अनूप कुमार चौरसिया पब्लिक आई न्यूज़ बिलासपुर
