नार्थ कोयल जलाशय परियोजना की समीक्षा बैठक

नार्थ कोयल जलाशय परियोजना की समीक्षा बैठक

============================

पटना

 

बिहार के मुख्य सचिव, श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में नार्थ कोयल जलाशय परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में WAPCOS की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की उपस्थिति में परियोजना से जुड़े सभी संवेदक शामिल हुए।

 

*मुख्य सचिव के निर्देश*

 

– परियोजना के संवेदकों को 31 मार्च, 2026 तक का अंतिम समय देते हुए कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस कालावधि में कुल 9 पैकेज के तहत 77.69 किलोमीटर लंबाई की महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य हर हाल में पूर्ण हो जाना चाहिए।

– संवेदकों को आगाह करते हुए कहा गया है कि दिसंबर से फरवरी तक की कड़ी ठंड कार्य में बाधा डाल सकती है, लेकिन हमें इस चुनौती को पार करते हुए समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के लिए दोगुनी गति से काम करना होगा।

– परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *