उद्योग वार्ता: बिहार में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उद्योग वार्ता: बिहार में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

================================

पटना

 

बिहार सरकार के दूरदर्शी पहल के तहत मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत ने ‘उद्योग वार्ता’ की शुरुआत की है। यह पहल निवेशकों को सीधे उच्च-स्तरीय सरकारी अधिकारियों से जोड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी।

 

*उद्योग वार्ता के मुख्य बिंदु*

 

– यह बैठक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, स्वयं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

– इसमें उद्योग विभाग के सचिव, श्री कुंदन कुमार, निदेशक, श्री मुकुल कुमार गुप्ता, और ऊर्जा विभाग के सचिव, श्री मनोज कुमार सिंह भी नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे।

– यह बैठक पटना एयरपोर्ट के समीप स्थित वायुयान संगठन निदेशालय, बिहार सरकार में आयोजित की जाएगी।

 

*उद्योग वार्ता के पहले दिन की प्रतिक्रिया*

 

– देश-विदेश के कई प्रमुख निवेशकों ने बिहार में निवेश करने के लिए उत्कृष्ट रुचि दिखाई।

– Tensor Analytics के संस्थापक, श्री किसलय सिंह, ने डेटा इंटीग्रेशन और संबंधित कार्यों में राज्य सरकार के सहयोग से निवेश करने की इच्छा व्यक्त की।

– Tiger Analytics के सीईओ, श्री महेश कुमार, ने यूएसए से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक जरूरतों को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *